पेड़ों की हत्या की साजिश पेड़ों की छाल उतारी गई – जन मंच ने उठाई आवाज।।

पेड़ों की हत्या की साजिश दुबटिया से कुदरी मार्ग पर पेड़ों की छाल उतारी गई – जन मंच ने उठाई आवाज।।।।

पेंड्रा। राज्य राजमार्ग के दुबटिया से कुदरी खंड पर पर्यावरण प्रेमियों के लिए चिंता का विषय सामने आया है। इस मार्ग के दोनों ओर वर्षों पुराने मजबूत और हरे-भरे पेड़ हैं, जो न केवल यात्रियों को शीतल छाया प्रदान करते हैं बल्कि क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जन मंच के समन्वयक एवं नगर पालिका पेंड्रा के पूर्व अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह ने बताया कि हाल ही में उन्होंने देखा कि लगभग 5 से 6 पेड़ों की छाल जानबूझकर लगभग दो फीट तक उतार दी गई है।।।

यह कार्य पेड़ों को धीरे-धीरे सुखाने एवं बाद में स्वाभाविक रूप से गिराने की दुर्भावनापूर्ण साजिश प्रतीत होता है, जिससे इन्हें अवैध रूप से हटाया जा सके। यह पहली बार नहीं है जब इस मार्ग के वृक्षों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई है। कुछ माह पूर्व भी इसी मार्ग पर बिजली लाइन व्यवस्था के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए थे। लेकिन जब आम जनता ने इसका विरोध किया और भारी जन आक्रोश सामने आया, तब प्रशासन को वह कार्य रोकना पड़ा।।। 


यह न केवल प्रकृति के साथ क्रूरता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण कानूनों की भी खुली अवहेलना है। श्री इकबाल सिंह ने इस घटना की लिखित शिकायत थाना प्रभारी पेंड्रा को सौंपी है और इस पत्र की प्रतियां जिला कलेक्टर, वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग को भी भेजी हैं। जन मंच ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्यवाही की जाए एवं आगे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सतर्क निगरानी रखी जाए। "प्रकृति के रक्षक बनें, न कि भक्षक" – जन मंच ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे ऐसे पर्यावरण विरोधी कृत्यों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।।।। 

Post a Comment

0 Comments