एन.एच एम. कर्मचारियों का हड़ताल का तीसरा दिन बाइक रैली निकाल कर जिला भाजपा कार्यालय जिला भाजपा अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा गया।।
अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन।।।
स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, मरीज परेशान इलाज ठप, ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक असर।
पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जहां कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया था। वहीं पेंड्रा जिले के करीब 202 स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल में शामिल हैं। आंदोलन के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है।।।
वहीं स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।"20 वर्षों की सेवा के बाद भी अधिकारों से वंचित है। वहीं उन्होंने बताया कि हमारी 10 सूत्रीय कर्मचारियों की मुख्य माँगें है जिसमें नियमितीकरण/ स्थाईकरण, ग्रेड पे लागू करना, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, 27% लंबित वेतनवृद्धि का आदेश जारी करना, मेडिकल अवकाश एवं अन्य स्वीकृत लाभों को लागू करना सहित 10 सूत्रीय माँग हैं।।

वहीं जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगें रखीं, लेकिन लगातार अनदेखी की गई। यहाँ तक कि स्वीकृति मिलने के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए, जिससे कर्मचारी आंदोलन करने को विवश हुए।।।
हड़ताल से प्रभावित सेवाएँ मरीजों को दवाइयाँ उपलब्ध नहीं, संस्थागत प्रसव प्रभावित, नवजात शिशु वार्ड व पोषण आहार केंद्र बंद, शुगर, ब्लड टेस्ट, ट्रूनाट, सीबीनाट, बलगम टेस्ट व नेत्र जाँच ठप, स्कूल एवं आंगनबाड़ी स्वास्थ्य परीक्षण बंद, रूटीन टीकाकरण पूरी तरह प्रभावित, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ जैसी बीमारियों के मरीजों को दवाइयाँ नहीं मिल रहीं, स्वास्थ्य विभाग की सभी ऑनलाइन एंट्री कार्यवाही ठप, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कई उप स्वास्थ्य केंद्र मैं असर दिखा है।।।
वहीं हड़ताल में प्रमुख रूप से एन एच एम के जिला संरक्षक अरविंद सोनी, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष पूरन साहू, मरवाही ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश शेखर सिंह, पेन्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला एवं एनएचएम के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हैं।।




0 Comments