मंडी सचिव के द्वारा करवाया जा रहा है निर्माण कार्य, सड़क पर बनवाया जा रहा है बाउंड्री वॉल, लोगों के लिए बनेगी दुर्घटना का कारण, लोगो में आक्रोश।।

मंडी सचिव के द्वारा करवाया जा रहा है निर्माण कार्य, सड़क पर बनवाया जा रहा है बाउंड्री वॉल, लोगों के लिए बनेगी दुर्घटना का कारण, लोगो में आक्रोश।।

पेंड्रा। जिले में पेंड्रा के मुख्य मार्ग पर बन रही बाउंड्री वॉल को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि कृषि मंडी के सचिव द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क पर ही बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। दरअसल जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पेंड्रा से पदगंवा-झाबर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर किया जा रहा है।।।

सड़क के किनारे की बजाय बीच मार्ग के करीब बाउंड्री वॉल खड़ी किए जाने से सड़क की चौड़ाई कम हो रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का निर्माण पूरी तरह से नियमों के विपरीत है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो आने वाले दिनों में गंभीर हादसे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।।।


वहीं मामले को लेकर जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी अनंत दीक्षित से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि निर्माण कार्य नियमों के खिलाफ पाया जाता है, तो संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।।।


फिलहाल, क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि अधिकारी इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाते हैं और लोगों को संभावित खतरे से राहत दिलाते हैं। वहीं फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाएगी। अब यह देखना होगा कि इस पर अधिकारी संज्ञान लेकर कब तक कार्यवाही करते हैं।।


1. अनंत दीक्षित ई ई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अधिकारी।।

वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी अनंत दीक्षित से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नहीं मानने पर एफआईआर दर्ज करवाया जायेगा।। 

Post a Comment

0 Comments