जिले में सड़क हादसे में अचेत अवस्था मे मिले सड़क किनारे बाइक सवार, एक युवक कि मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।।

जिले में सड़क हादसे में अचेत अवस्था मे मिले सड़क किनारे बाइक सवार, एक युवक कि मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, मृतक, बुआ के घर शादी में शामिल होने के लिए पहुचा था एक सप्ताह पहले पेंड्रा के केशला गाँव।।

शाम बारात जाने को एक साथी के साथ बाइक से निकला था मृतक नीलेश धुर्वे निवासी करंजिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।।

पेंड्रा (उज्जवल तिवारी)। जिले में मध्यप्रदेश के करंजिया से शादी समारोह में शामिल होने पेंड्रा पहुचे युवक की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है, फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।।

दरअसल पूरा मामला मध्यप्रदेश के करंजिया थाना क्षेत्र के रहने वाले नीलेश धुर्वे एक सप्ताह पहले पेंड्रा थाना क्षेत्र के केशला गांव बुआ के घर हो रही शादी में शामिल होने के लिए पहुचा था। और बारात में मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के मुंडा गांव में हो रहे शादी में बारात में शामिल होने अपने एक साथी के साथ होंडा बाइक से निकला हुआ था। पर रात को ना ही वो शादी समारोह मे पहुचा और ना ही घर पहुंचा।।।

वहीं सुबह पेंड्रा पुलिस को सूचना मिली कि पेंड्रा थानाक्षेत्र के पंडरीखार गांव के पास सड़क किनारे एक बाइक दुर्घटना का शिकार हुई है और पास ही दो युवक अचेत अवस्था मे पड़े हुए है जिसके बाद पुलिस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में भर्ती कराया। जहां पर जांच उपरांत डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया था, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होने पर वहीं अस्पताल में भर्ती कर लिया गया उसके बाद पुलिस ने जब जानकारी जुटाना शुरू की तब मोबाइल नंबर के आधार पर मृत युवक की शिनाख्त नीलेश धुर्वे, उम्र 20 वर्ष, मध्यप्रदेश के करंजिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का रहने वाले के रूप में हुई थी।।।

जबकि उसका साथी जिसके सिर पर गंभीर चोट है उसकी पहचान भूपेंद्र उद्दे उम्र 25 वर्ष, पेंड्रा थाना क्षेत्र के बारिउमराव गांव का रहने वाले के रूप में हुई और बाइक को भूपेंद्र चला रहा था और जबकि नीलेश बाइक में पीछे बैठा हुआ था और कल शाम दोनों बाइक में सवार होकर बारात जाने के लिए मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित मुंडा गांव के लिए रवाना हुए थे और रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। जिसमें निलेश की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि भूपेंद्र को गंभीर रूप में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में इलाज के लिए भर्ती कराया है फिलहाल भूपेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस ने मामले की जानकारी दोनों के घर वालों को दे दी है। वहीं पुलिस पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।।।

Post a Comment

0 Comments