मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की हुई नियुक्ति।।।
पेंड्रा (उज्जवल तिवारी)। जिले में मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के व्यापारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसमें जिले में व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्ति मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप के आदेशानुसार पेंड्रा के व्यवसायी नरेश कुमार अग्रवाल (फरमानिया) को उनकी समाजसेवा निष्ठा, लगन और कर्मठता के आधार पर मानवाधिकार सहायता संस्थान में व्यापारी प्रकोष्ठ मे पेंड्रा जिले के जिलाध्यक्ष पद में नियुक्त किया गया है। जिस पर मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारद श्रीवास औऱ राष्ट्रीय सचिव श्रीमती कुंतीदेवी कश्यप ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश फरमानिया के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
वहीं मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत ने आशा जताई है कि वे संगठन तथा बुराईयों के खिलाफ संगठन की आवाज को हमेशा बुलंद करते रहेंगे और संगठन की मजबूती और जन कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ति के लिए ईमानदारी, लगन और निष्ठा से काम करेंगे। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि मानवाधिकार सहायता संस्थान में नियुक्ति निःस्वार्थ मन से मानव सेवा के उद्देश्य से संस्थान में पदस्थान दिया जाता है। वहीं मानव अधिकार सहायता संस्थान भारत, व्यापारी प्रकोष्ठ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश फरमानिया ने कहा कि मै बड़ी तत्परता के साथ ही संगठन की मजबूती और जन कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ति के लिए ईमानदारी, लगन और निष्ठा से काम करेंगे, और संस्थान को बढ़ाने का कार्य करेंगे।।।
वहीं संघ में संबंध सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं सलाहकार अवैतनिक है।। वहीं मानव अधिकार सहायता संस्थान भारत, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर सत्यप्रकाश फरमानिया, सुरेश फरमानिया, रामऋषि फरमानिया, ईश्वर फरमानिया, बजरंग फरमानिया, अशोक फरमानिया, कृष्णकुमार फरमानिया, पवन फरमानिया, रवि फरमानिया, रितेश फरमानिया, राहुल फरमानिया, नवीन फरमानिया, अंकित फरमानिया सहित अन्य सभी लोगों ने जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।।

_11zon%20(1).jpg)

0 Comments