जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु शासन ने नवीन जिला चिकित्सालय निर्मित किए जाने के लिए बजट में किया स्वीकृत।।
पेंड्रा (उज्जवल तिवारी)। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु शासन ने नवीन जिला चिकित्सालय निर्मित किए जाने के लिए बजट में स्वीकृत किया गया है। दरअसल जिले को बने लगभग 5 वर्ष हो गए थे। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां जिला अस्पताल की स्वयं का भवन नहीं था। जिसे लेकर जिले शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट में नवीन जिला चिकित्सालय का भवन निर्मित किए जाने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।।
वही हम आपको बता दे की वर्तमान में जिले का जिला चिकित्सालय एमसीएच के 50 बिस्तर के भवन में संचालित किया जा रहा है। वहीं लेकिन जिले की जनसँख्या के हिसाब से जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए काफी नहीं है। जिसके कारण लोगों को विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं जिले के भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए एवं जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु 200 बिस्तर का नवीन जिला चिकित्सालय निर्मित किए जाने के लिए बजट स्वीकृत किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिले की प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री, छ.ग. शासन श्यामबिहारी जायसवाल को 200 बिस्तर का नवीन जिला चिकित्सालय का भवन निर्मित के लिए बजट स्वीकृत के जाने पर क्षेत्र की जनता के साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही इसी तरह से आगे भी स्वास्थ्य को लेकर सुविधा प्रदान करते है ताकि जिले के लोगों को होने वाले विभिन्न समस्याओं से निजात मिल सके।।


_11zon%20(1).jpg)
0 Comments