दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का किया गया रेस्क्यू, स्वतंत्र विचरण हेतु छोड़ा गया जंगल में।।

दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का किया गया रेस्क्यू, स्वतंत्र विचरण हेतु छोड़ा गया जंगल में।।

अनूपपुर। इस संसार में भिन्न-भिन्न तरह के पशु पक्षी एवं जानवर पाए जाते हैं। जो लोगों को मनमोहक बनाते हैं। साथ ही इस जगत में दुर्लभ प्रजाति के भी पक्षी मिलते हैं। जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। वह लोगों को दिखाई देता है। इसी तरह से सीमावर्ती मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मिले दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा गया है।।

दरअसल पडोसी प्रदेश मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले अंतर्गत राजेंद्रग्राम में सोमवार की रात स्थानीय पत्रकार ज्ञानचंद जायसवाल के घर में अत्यंत दुलर्भ प्रजाति का एक उल्लू भटकते हुए उनके घर के अंदर पहुंच गया।। वहीं मामले की जानकारी उन्होंने तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्दगाम शिवम कोष्ठी एवं वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल को दी गई थी।।। 

घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश में बसनिहा बीट के वनरक्षक हंसराज सिंह एवं सुरक्षा श्रमिक अशोक यादव देर रात सफलतापूर्वक उस दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। जिसके बाद जांच करवाकर जब उल्लू पूरी तरह सुरक्षित जान पड़ा तो उसे स्वतंत्र विचरण हेतु विलुप्त प्रजाति के उल्लू को जंगल में छोड़ा गया यह उल्लू दिन में शांत स्थिति में आराम करते हुए रात्रि समय होने पर आहार के लिए शिकार की तलाश में विचरण करता है।।।

Post a Comment

0 Comments