राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा महर्षि नारद जयंती के उपलक्ष पर संगोष्ठियों सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।।
पेंड्रा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला पेंड्रा के द्वारा महर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन माधवराव सप्रे प्रेस क्लब में रखा गया था यह कार्यक्रम आरएसएस के माननीय जिला संघचालक तीरथ प्रसाद बढ़गईया, बिलासपुर विभाग के प्रचार प्रमुख दिनेश मिश्रा, अखिलेश नामदेव, अनिल सिंह ठाकुर, कृष्णा राठौर, सुरेश जायसवाल, अशोक जैन, आशुतोष दुबे, भूपेंद्र राठौर, की उपस्थिति में रखा गया था।
कार्यक्रम में आरएसएस के माननीय जिला संघचालक तीरथ प्रसाद बढ़गईया ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारद जी आदि पत्रकार हैं, नारद जी शुद्ध रूप को प्रकट किया करते थे। जिससे उनसे कुछ सीखने को मिलती है। नारद जी हमेशा सही चीजों को पहुंचाने का कार्य उनके द्वारा किया जाता था।।।
वहीं उन्होंने कहा कि चौथा स्तंभ पत्रकारों को माना जाता है।। जो कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका कैसे कार्य करे उनकी बातों को बताने का कार्य पत्रकारों के द्वारा किया जाता हैं। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी मीडिया को राष्ट्रीय हित में बताने का कार्य किया जाना चाहिए।।
वहीं अखिलेश नामदेव ने कहा कि नारद जी उस समय के पत्रकार माने जाते हैं जब किसी तरह की कोई सुविधा नहीं थी।। आज विभिन्न तरह के साधन उपलब्ध हो गए हैं।। वहीं दिनेश मिश्रा ने कहा कि 1990 में प्राचार्य का कार्य शुरू हो गया था।। वहीं आरएसएस संघ संगठन श्रेणी एवं जागरण श्रेणी में काम करती है।। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गेश सिंह बिसेन, मुकेश विश्वकर्मा, उज्जवल तिवारी, संजय ठाकुर, संदीप अग्रवाल, जितेंद्र सोनी, अंशु सोनी, आयुष्मान शर्मा उपस्थित थे।।

_11zon%20(1).jpg)


0 Comments