कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में घटित जघन्य अंधे कत्ल एवं लूट के मामले में चांदी खरीददार झारखंड से गिरफ्तार।।
अपराध में शामिल कुल आठ आरोपिंयों को किया गया गिरफ्तार, आरोपी से 1157 ग्राम चांदी बरामद।।
पेंड्रा। जिले के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में घटित जघन्य अंधे कत्ल एवं लूट के मामले में चांदी खरीददार को कार्यवाही करते हुए झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल बहुचर्चित कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या एवं लूटकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ळ।।
पुलिस ने लूट की चांदी खरीदने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1157 ग्राम चांदी बरामद की है। इस कार्यवाही के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। गौरतलब है कि 26 जून को कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।।।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंड्रा थाना में अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 309(6), 313, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे थे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।।।
इसके बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में जिले तथा बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। वहीं जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना तथा आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी मनीष मंडल ने लूटी गई चांदी को झारखंड के घाघरा मोड़, मोहनपुर निवासी विजय पोद्दार (27 वर्ष) को बेच दिया था। जानकारी मिलने पर विशेष पुलिस टीम को बिहार और झारखंड रवाना किया गया।।।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 957 ग्राम गलाई हुई चांदी के जेवरात तथा 194 ग्राम वजन की तीन जोड़ी चांदी की पायल बरामद की। कुल बरामद चांदी का वजन 1157 ग्राम है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है। और लूट के अन्य सामान तथा अपराध से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।।।।
वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी।।
1. विजय पोद्दार पिता मोहन पोद्दार उम्र 27 साल निवासी घाघरा मोड मोहनपुर झारखंड।।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-
1. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला- बिलासपुर (छ0ग0)
2. राजाराम साहू पिता स्व0 मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ0ग0)
3. गया प्रसाद रजक पिता स्व0 आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ0पे0म0 (छ0ग0)
4. मनीष मंडल उर्फ राहुल पिता बतेश्वर मंडल निवासी विजयनगर थाना और जिला बांका (बिहार) (जिला बांका राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
5. सुजीत कुमार उर्फ सरगुन कुमार उर्फ राजू दास पिता अशोक दास निवासी कठचातर थारा रजौन जिला बांका, (बिहार) (जिला बांका एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 09 मामलों का आरोपी)
6. संतोष कुमार दास पिता बाबूलाल रविदास निवासी कोरियाना थाना और जिला गोड्डा (झारखण्ड) (जिला कोडरामा एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
7. श्रेयांश शुक्ला पिता स्व0 सुनील कुमार शुक्ला निवासी बलौदा, थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)



.jpg)

0 Comments