जिले में रानी दुर्गावती के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, उपसरपंच ने भाजपा पर साधा निशाना।।
पेंड्रा। जिले में वीरांगना रानी दुर्गावती के पुण्यतिथि तिथि के अवसर पर सकोला-कोटमी स्थित रानी दुर्गावती चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में सेमरदर्री की उपसरपंच एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ममता पावले ने रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया था।
वहीं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ममता पावले ने कहा, कि" हमारे द्वारा कोटमी में स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा एवं परिसर की साफ सफाई करने के साथ ही रानी दुर्गावती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती जी केवल एक नाम नहीं है, बल्कि आदिवासी स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई का प्रतीक हैं। जहां 24 जून 1564 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने वीरगति पाई थी। 'स्वतंत्रता से बढ़कर कुछ नहीं' यही संकल्प लेकर उन्होंने मुगलों के सामने सिर नहीं झुकाया।।।।"
वहीं ममता पावले ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विडंबना है कि आदिवासी समाज के वोटों से सरकार तो बन गई, लेकिन उसी समाज के महापुरुषों और उनके सम्मान की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रानी दुर्गावती जी के आदर्शों पर चलकर आदिवासी समाज के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेगी। "आदिवासी अस्मिता से समझौता नहीं होगा, वही सभा का समापन "जय जोहार, जय आदिवासी, जय कांग्रेस, जय छत्तीसगढ़," के नारों के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।।



0 Comments