रंगों के त्यौहार में लोग दिखाई दे रहे हैं रंगों में रंगे हुए, लगा रहे है रंग।।

धूमधाम से मनाई जा रही है होली, लोग लगा रहे है एक दूसरे को रंग, दे रहे है बधाई, बुजुर्गों का ले रहे है आशीर्वाद।।।

रंगों के त्यौहार में लोग दिखाई दे रहे हैं रंगों में रंगे हुए, लगा रहे है रंग।।

पेंड्रा (उज्जवल तिवारी)। जिले में धूमधाम से बुरा ना मानो होली है होली का त्यौहार मनाया जा रहा हैं। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर होलिका दहन कर लोगो के द्वारा होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी तरह से जिले एवं गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया था। जिसमे नये अनाज की बालियां भून कर सुख समृद्धि की कामना की गई थी। साथ ही होलिका दहन के पहले नगर के मध्य नगरी रामलीला मैदान पेंड्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होलिका दहन के स्थान पर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया था।।।।

वहीं यहां परंपरागत रूप से होलिका दहन किया जाता है। वहीं होलिका दहन पेंड्रा जिले के आसपास के गांव क्षेत्र सहित विभिन्न जगहों पर हर साल परंपरागत रूप से होलिका दहन किया गया है। ऐसी मान्यता है कि जब बुआ होलिका ने भक्त प्रहलाद को जब होलिका में जलाने के लिए अपने साथ होलिका में लेकर बैठी थी तब भक्त प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई। तो इसी खुशी में रंगों का होली का पर्व लोगो के द्वारा धुमधाम से मनाया गया जो आज भी चला आ रहा है। साथ ही छोटे बच्चो ने भी होली जलाई गई थी।।।

वहीं होली से अगले दिन धुलेंडी खेली जाती है। वहीं जिले में लोग रंग गुलाल बच्चों के लिए पिचकारिया एवं भिन्न-भिन्न तरह की मिठाइयां लोगों ने खरीददारी की गई थी। साथ ही होटलों एवं रंग गुलाल की दुकानों में लोगों ने जमकर खरीददारी करते हुए दिखाई दिए। वहीं जिले में हर साल दो दिनों तक होली का त्यौहार मनाया जाता है। जहां लोग भाईचारे के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बच्चे पिचकारी मे रंग भरकर एक दूसरे के अलावा लोगों पर रंग डाल रहे है।।।।

Post a Comment

0 Comments