हुआ खुलासा, पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, करीब ₹4 लाख रुपए का माल को किया बरामद।।

जिले में हो रही चोरियों का हुआ खुलासा, पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, करीब ₹4 लाख रुपए का माल को किया बरामद।। 

पेंड्रा। जिले में हो रही लगातार चोरियों का खुलासा हुआ जिले के पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के द्वारा किया गया है। जिसमें पुलिस ने गिरोह पर कार्यवाही करते हुए करीब ₹4 लाख रुपए का माल को बरामद किया गया है। साथ ही मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को हिरासत मे लिया है। इन तीन आरोपियों में एक आरोपी नाबालिक है।।

दरअसल पूरा मामला जिले के थाना गौरेला क्षेत्र का है जहां मड़ना डिपो इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में साइबर सेल के द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें चिन्हित किया गया और गिरफ्तार किया गया था।पुलिस के द्वारा की गई जांच में दो अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा हुआ।।।

पहला मामला अपराध दर्ज करते हुए धारा 331(4), 305 बीएनएस, दिनांक 5-6 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात प्रार्थी फजल इलाही के घर मरना डिपो में हुई चोरी से संबंधित है, जिसमें सोना-चांदी, नगदी सहित कुल ₹2,20,000 की चोरी की गई थी। वहीं दूसरा मामला अपराध दर्ज करते हुए, धारा 331(4), 305 बीएनएस, दिनांक 5-6 मई 2025 की रात मड़ना डिपो क्षेत्र में हुई चोरी से जुड़ा है।।

इन दोनों मामलों में पुलिस ने नवीन जायसवाल पिता राजेश जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी मड़ना डिपो, दुर्गेश रजक पिता दशरथ रजक उम्र 19 वर्ष निवासी कल्लू मोहल्ला गौरेला तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। वहीं जांच के दौरान आरोपी नवीन जायसवाल के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण, दो नग मोबाइल फोन एवं दो नग डीवीआर जब्त किए गए थे।।।

वहीं आरोपी दुर्गेश रजक से ₹1000 नकद तथा चोरी की राशि से खरीदा गया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपियों से कुल बरामदगी में सोना-चांदी, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, डीवीआर तथा नगद मिलाकर कुल अनुमानित जुमला मूल्य लगभग ₹4,00,000 आंका गया है।।।

इस सफल कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, श्याम सिदार, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक चौपाल कश्यप, राजेश शर्मा एवं इंद्रपाल आर्मो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही थाना गौरेला प्रभारी अंजना केरकेट्टा एवं उप निरीक्षक रामनिवास राठौर ने भी पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर प्रकरण के खुलासे और विवेचना में अहम योगदान दिया। वहीं इस प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।। 

Post a Comment

0 Comments