अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का आधुनिकीकरण मुख्य प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध।।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पेंड्रारोड स्टेशन का आधुनिकीकरण मुख्य प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद, यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध।।

पेंड्रा। भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं। इसी क्रम में स्टेशन को और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए स्टेशन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर भव्य पोर्च के निर्माण का कार्य किया जाना है।।


वहीं निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार दिनांक 15 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। वहीं इस अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन भवन के बिलासपुर छोर की ओर वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।।।


रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे इस अवधि में निर्धारित वैकल्पिक प्रवेश/निकास द्वार का उपयोग करें तथा चल रहे विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें। पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने के बाद पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन यात्रियों को अधिक आधुनिक, आकर्षक एवं सुविधाजनक सुविधाएँ प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments