जिले में तालाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर पेंड्रा पुलिस ने की कार्यवाही, 03 जुआरी गिरफ्तार, ₹8,000 की नगदी, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जप्त।।।
पेंड्रा। जिले में जुआ व सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेंवरा में रामकृष्ण मिश्रा के घर के पीछे तालाब के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। जिस पर पेंड्रा थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई थी।।।
वहीं पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी खेत एवं खुले स्थान का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि तीन जुआंरियो को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों में ओमप्रकाश यादव (38) निवासी सेंवरा, नरोत्तम कश्यप (45) निवासी पतगंवा और भोले सोनी (27) निवासी बंधी शामिल हैं।
जिसमे पुलिस ने कार्यवाही के दौरान मौके पर से नगदी जुआ फड़ एवं आरोपियों से कुल ₹8,000/- नगद राशि बरामद, तीन नग विवो कंपनी के मोबाइल फोन अनुमानित कीमत ₹30,000/- रुपए, एक वाहन अपाचे मोटरसाइकिल बिना नंबर, एक नग स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 31ए 8342, वाहनों की अनुमानित कीमत ₹50,000/- रुपए, 52 पत्ती ताश, को जप्त किया गया है।
वहीं जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 88 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं मामले में थाना पेंड्रा में अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई कर विवेचना में लिया गया है।।
वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।।।
वहीं इस कार्यवाही में थाना पेंड्रा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया, सहायक उप निरीक्षक पन्ना लाल कुर्रे, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आरक्षक हर्ष गहरवार, आरक्षक दुष्यंत मशराम, आरक्षक प्रमोद खलखो की अहम भूमिका रही थी।।




.jpg)

0 Comments