मैनेजर ने किया लाखों रुपए का गबन, की गई शिकायत, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को भेजा जेल।।

जिले में कर्मचारी ने किया लाखों रुपए का गबन, की गई शिकायत, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को भेजा जेल।।

पेंड्रा। जिले में पेट्रोल पंप मैनेजर पर लगभग 40 से 45 लाख रुपये के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार पेण्ड्रा के रहने वाले प्रमोद सिंह परस्ते (53 वर्ष) का गौरेला के केवची गांव में “एचपी उर्मिला पेट्रोलियम” पेट्रोल पंप के संचालक हैं। उन्होंने थाना गौरेला में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पेट्रोल पंप का संचालन 5 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ था।।

पंप के संचालन, आय-व्यय के लेखा-जोखा और दैनिक बिक्री के रिकॉर्ड रखने के लिए पेंड्रा के अमरपुर गांव निवासी लालजी पटेल (47 वर्ष) को मैनेजर के रूप में उन्होंने रखा था। वहीं पीड़ित शिकायतकर्ता प्रमोद परस्ते के अनुसार पंप के संचालन के लिए एसबीआई गौरेला से एचपीसीएल के कम्फर्ट लेटर के आधार पर लगभग 67 लाख रुपये की ईडीएफएस सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। प्रारंभ में पंप का संचालन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन वर्ष 2025 के मध्य से बैंक और कंपनी अधिकारियों ने खातों में गड़बड़ी की आशंका जताई।।।

इस पर जब संचालक ने मैनेजर से पूछताछ की तो उसने बिक्री कम होने और बाजार में उधारी बढ़ने का हवाला देकर बात टाल दी। बाद में जब बैंक द्वारा पंप के खाते और स्टॉक का मिलान किया गया तो बड़ी राशि के अंतर का पता चला। संचालक ने बताया कि दिसंबर 2025 में पंप के रिन्यूअल के समय बैंक अधिकारियों ने जानकारी दी कि खातों में बड़ी रकम का अंतर है। इसके बाद संचालक ने जांच शुरू की तो पता चला कि मैनेजर लालजी पटेल ग्राहकों से उधारी की राशि पंप के अधिकृत क्यूआर कोड के बजाय अपने और अपनी पत्नी के निजी फोन-पे नंबरों में जमा करवा रहा था। 

कुछ ग्राहकों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए रसीद और भुगतान की जानकारी दी। बैंक स्टेटमेंट और पंप के रजिस्टर का मिलान करने पर पता चला कि दैनिक नकद और अधिकृत ऑनलाइन भुगतान ही खाते में जमा किए जाते थे, जबकि निजी क्यूआर कोड में प्राप्त राशि का कोई हिसाब नहीं था। वहीं शिकायतकर्ता प्रमोद परस्ते के अनुसार इस तरह लगभग 40 से 45 लाख रुपये की राशि का गबन किया गया है।।।

वहीं मामले की जानकारी मिलने पर 15 जनवरी 2026 को आरोपी मैनेजर को काम से हटा दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।वही पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर पेंड्रा के अमरपुर गांव निवासी लालजी पटेल के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ अन्य धारा जोड़कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।।

Post a Comment

0 Comments