एक पेड़ मां के नाम" अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए डिप्टी रेंजर को किया गया सम्मानित।।।

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए डिप्टी रेंजर प्रकाश बंजारे सम्मानित।।।


तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम एवं एसपी मनोज खिलारी द्वारा डिप्टी रेंजर प्रकाश बंजारे को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए"।।।

पेंड्रा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान एवं पौधा रोपण की तैयारी को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर पेंड्रा वन परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर प्रकाश कुमार बंजारे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।।।

यह सम्मान तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, प्रणव कुमार मरपच्ची, मुकेश दुबे, कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, मरवाही डीएफओ श्रीकुमार निशांत, मुकेश कुमार रावटे, रजनीश तिवारी, अमित बैक की उपस्थिति में प्रदान किया गया।।।

वहीं सम्मान मिलने पर डिप्टी रेंजर प्रकाश बंजारे ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सम्मान मुझे और मेरे पूरे स्टाफ को और अधिक मेहनत से वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा।।।

वहीं डिप्टी रेंजर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है। वहीं कार्यक्रम में अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई है।।।।

Post a Comment

0 Comments