स्वतंत्रता दिवस पर एक शाम वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजित, जिले के वीर सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का किया गया सम्मान।।।
पेंड्रा। स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्षगांठ के अवसर पर पेंड्रा के असेम्बली हॉल में ‘एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीपीएम टैलेंट हंट फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 35 से अधिक वीर सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया।।।।।।
कार्यक्रम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। इस दौरान देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।।।
समारोह में देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। गीत-संगीत के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सैनिकों के सम्मान में तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।।।
वहीं आयोजकों के सदस्य शारदा चरण पंसारी, श्रीकांत चतुर्वेदी, पियूष गुप्ता, अवनीश पाण्डेय, डॉ योगेश तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाते हैं। उनके त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।।।
कार्यक्रम में सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से जंग बहादुर सिंह, राकेश जालान, मुकेश दुबे, राकेश चतुर्वेदी, रितेश फरमानिया, नीरज जैन, डॉ देवेंद्र पैकरा, शारदा चरण पंसारी, श्रीकांत चतुर्वेदी, पियूष गुप्ता, अवनीश पाण्डेय, डॉ योगेश तिवारी, सत्य नारायण जायसवाल, बलराम तिवारी, विधा राठौर, सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे थे।।







0 Comments