पेंड्रा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए युवक को 18 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार।।

जिले में पेंड्रा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए युवक को 18 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार।।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख छब्बीस हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मामला दर्ज।।

पेंड्रा। जिले में पेंड्रा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव के रहने वाले युवक को 18 किलो 450 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख छब्बीस हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। दरअसल पेंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बचरवार गांव के रहने वाले सोनू राठौर (30 वर्ष), पिता कोदू राठौर ने अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा है।।।।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, एफएसएल अधिकारी तथा गवाह को शामिल किया गया। राजपत्रित अधिकारी की तत्काल उपलब्धता संभव नहीं होने तथा आरोपी के फरार होने या मादक पदार्थ हटाए जाने की आशंका को देखते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस टीम ने बचरवार पहुंचकर आरोपी के घर के पीछे बाड़ी की घेराबंदी की। आरोपी को सूचना से अवगत कराते हुए धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर उसकी लिखित सहमति प्राप्त करने के बाद तलाशी ली गई।।।।

वहीं तलाशी के दौरान एक काले रंग की बोरी से 18 पैकेटों में रखा कुल 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एफएसएल अधिकारी ने मौके पर परीक्षण कर बरामद पदार्थ को गांजा होना प्रमाणित किया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इसकी अनुमानित कीमत एक लाख छब्बीस हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी।।। 

Post a Comment

0 Comments