कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से रोशन ने ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल कर बने जिला पंचायत सदस्य, लोगो ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।।

कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से रोशन ने ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल कर बने जिला पंचायत सदस्य, लोगो ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।।

कवर्धा (उज्जवल तिवारी)। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे है जहां लोग विभिन्न पदों पर चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह से कवर्धा कबीरधाम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है जिसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए भी चुनाव हो रहे हैं। वहीं इस जिला पंचायत सदस्य के पद हेतु बीजेपी से समर्थित रोशन दुबे ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से चुनाव लड़ रहे थे जिस पर कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से बीजेपी से समर्थित रोशन दुबे ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी को ऐतिहासिक मतों से हराकर जीत हासिल करते हुए जिला पंचायत सदस्य बने हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य चुने जाने पर कवर्धा के विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का झण्डा फहरेगा और फिर केन्द्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद निकायों और पंचायतों में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्य तीव्र गति से करेगी। 

हमारी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सौम्य चेहरा, मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा और राज्य में सुशासन की बयार की वजह से जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक जनता को प्रदेश की भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ रहा है। अपने काम और घोषणापत्र में व्यक्त संकल्पों की पूर्ति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने प्रदेश के शहरों-नगरों के साथ ही गाँव-गाँव में भाजपा के प्रति अगाध विश्वास पैदा किया है और अब त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा को भरपूर जन-आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। साथ ही जिला पंचायत चुनाव में जीते हुए सभी सदस्यों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। इसके अलावा रोशन दुबे को लोगो ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। ताकि रोशन दुबे जिला पंचायत क्षेत्र के लिए विकास कार्य करें। ताकि क्षेत्र का विकास हो सकें।।

Post a Comment

0 Comments