जहरीली महुआ शराब का नशा करना पड़ा भारी, सात की हुई मौत, गांव में पसरा मातम, कई गंभीर इलाज जारी मचा हड़कंप।।

जहरीली महुआ शराब का नशा करना पड़ा भारी,,,सात की मौत, गांव में मातम,, कई गंभीर इलाज जारी मचा हड़कंप,,,

छत्तीसगढ़
बिलासपुर।।  बिलासपुर के कोनी थानाक्षेत्र के  लोखंडी गांव में जहरीली महुआ शराब का सेवन करना सात लोगों को भारी पड़ गया है.. शुक्रवार की रात जहाँ चार लोगों की जान जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद अलग-अलग दिनों में अन्य लोगों की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होती गई। शुरुआत में मौतों को सामान्य माना गया, लेकिन जब शुक्रवार रात चार लोगों की एक साथ मौत हो गई, तब ग्रामीणों को शक हुआ कि यह जहरीली शराब के कारण हो सकता है। गांव में लगातार हो रही मौतों की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक चार शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, जबकि बाकी मृतकों की जांच प्रक्रिया जारी है। 
वही पुलिस अधिकरियो का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारणों की पुष्टि होगी। इसके साथ ही, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब कहां से आई और इसे किसने बेचा।
 इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने कदम उठाया होता तो ये मौतें रोकी जा सकती थीं।

मृतकों की सूची

1. देव कुमार उर्फ दल्लू पटेल (40 वर्ष)
2. कन्हैया पटेल (60 वर्ष)
3. बलदेव पटेल (58 वर्ष)
4. शत्रुघ्न देवांगन (45 वर्ष)
5. कोमल देवांगन (40 वर्ष)
6. कोमल लहरे (58 वर्ष)
7. रामु सुनहरे (39 वर्ष)

फिलहाल कुछ लोगो की तबियत अभी भी नाजुक बनी हुई है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे टीआई नवीन देवांगन और एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने मामले में किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।।।

Post a Comment

0 Comments