दो अलग अलग मामलों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला किया दर्ज।।

जिले के थाने में दो अलग अलग मामलों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला किया दर्ज।।

दोनो ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ़ 376-IPC की धारा में अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।।

पेंड्रा। जिले के थाने में दो अलग अलग मामलों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दोनो ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ़ 376-IPC की धारा में अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। तो वहीं पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में दो अलग अलग गावो में दो युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। दरअसल पहला मामले में आरोपी गोविंद सिंह एक विवाहिता महिला जो अपने पति से अलग रहती थी आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर बीते तीन साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा जब भी पीड़िता आरोपी को शादी के लिए बोलती आरोपी गोविंद टाल मटोल करने लगता आखिर कार जब पीड़िता को लगने लगा कि आरोपी उसके साथ शादी नही करने वाला जिसके बाद पीड़िता थाने पहुचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

तो वहीं दूसरे मामले में पीड़िता और आरोपी की जान पहचान बीते दो से तीन साल से थी पर पिछले साल 2024 को आरोपी वीरेंद्र सिंह मौका पाकर युवती को शादी का झांसा देकर मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवती के साथ दुष्कर्म किया। और यह सिलसिला लगातार जारी रहा, जब भी पीड़िता आरोपी वीरेंद्र को शादी के लिए बोलती आरोपी बात को टाल देता। आखिरकार जब पीड़िता को लगने लगा कि आरोपी उससे शादी नही करने वाला है तो पीड़िता परिजनों के साथ पेंड्रा थाने पहुचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। वही पेंड्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही प्रकरणों में पीड़ितो की लिखित शिकायतों पर दोनो ही आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है हालांकि पुलिस की माने तो एफआईआर दर्ज कर लिया गया है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 

1. ओम चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि दोनों अलग अलग मामले है। जिस पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं दोनो मामले में मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।। 

Post a Comment

0 Comments