आई.एम.ए. शाखा जिला का शपथ ग्रहण समारोह, तथा मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर परिचर्चा की गई संपन्न।।
पेंड्रा। इंडियन मेडिकल एसोसियेशन आईएमए ब्रांच गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर इंडीयन मेडिकल एसोसियेशन के सहायक राष्ट्रिय सेक्रेटरी डॉ. विनोद तिवारी (वरीष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ बिलासपुर) एवं डॉ. नीरज शर्मा (सर्जन) सेक्रेटरी सी. जी. स्टेट इंडियन मेडिकल एसोसियेशन प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। तथा इन्ही के द्वारा आई.एम.ए गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ब्रांच के पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। सर्वप्रथम आई.एम.ए अध्यक्ष पद पर डॉ. हेमंत कुमार तंवर ने शपथ लिया। उसके पश्चात् सेक्रेटरी के लिए डॉ. अभिमन्यु सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ. मनमोहन सिंह मार्को एवं डॉ. विपिन भारद्वाज ने शपथ लिया। उसके बाद विभिन्न पदो पर अन्य चिकित्सको को विभिन्न पदो पर शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद तिवारी, अध्यक्षता डॉ. नीरज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के.के.ध्रुव एवं डॉ. देवेन्द्र सिंह पैकरा जी उपस्थित रहे। डॉ. विनोद तिवारी ने आई.एम.ए के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिया एवं सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यो अपनी शुभकामनायें दी। डॉ. नीरज शर्मा ने आई.एम.ए के गठन के बाद हमें क्या क्या करना चाहिए उस संबंध में बताया गया, एवं उनके द्वारा प्लैब सैलोटेशन एवं आई.एम.ए प्रेयर कराया गया।।।
वहीं डॉ. के.के.ध्रुव के द्वारा अपने उदबोधन में हमारे आदिवासी अंचल में आई.एम.ए के गठन पर खुशी जाहिर किया गया एवं समस्त पदाधिकारियां को बधाई दिया। डॉ. देवेन्द्र सिंह पैकरा के द्वारा बताया गया इस क्षेत्र में आई. एम.ए का गठन बहुत पहले हो जाना था जो कि करीबन 20 वर्षों के बाद अब यहां गठन हो पाया है एवं उसके द्वारा बताया गया कि निश्चित तौर पर इस जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी हेतु यह संगठन बहुत उपयोगी हो गया। डॉ. हेमंत कुमार तंवर, वरीष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष आई.एम.ए गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि हमारा यह संगठन इस जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करेगा एवं जनमानस को चिकित्सकीय सुविधा पंहुचाने हेतु भरपूर प्रयास करेगा।
इसी कार्यक्रम के अगली कड़ी के रूप में इस वर्ष की डब्लू.एच.ओ की अभियान" हेल्दी बिगनिंग होप फूल फूल फ्यूचर" इसका उद्देश्य मातृ एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर प्रकाश डालना था, जिसके तहत् आई.एम.ए. गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के महिला पदाधिकारी द्वय डॉ. सुषमा विश्वास एवं डॉ. अम्बरीन सबा मलिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा मातृ स्वास्थ्य के संबंध में अपने अपने विचार रखे एवं सुधार हेतु सुझाव दिये। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. भरत त्रिपाठी, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं उपाध्यक्ष आई.एम.ए के द्वारा नवजात शिशु स्वास्थ्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। अंत में कार्यक्रम का अभार प्रर्दशन डॉ. ए.आई.मिंज, मेडिसिन विशेषज्ञ एवं उपाध्यक्ष आई.एम. ए के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सिंह मार्को, मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. चेतन मुदिलियार, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. के.के तांडी, वरीष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अनिस ताम्रकार, शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. हर्षवर्धन मेहर, बी.एम.ओ. मरवाही, डॉ. विपिन भारद्वाज, चिकित्सा अधिकारी, एवं डॉ. पुष्पराज, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दिलीश सिंह, सहित चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।।

.jpg)

0 Comments