जिले में विप्र ब्राह्मण समाज के द्वारा किया गया पूजन हवन, धूमधाम से मनाया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव।
पेन्ड्रा। विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जय जयकार, जब जब ब्राह्मण बोला है राज सिंहासन डोला है। जिले में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव जिले के पेंड्रा में सर्व ब्राह्मण परिषद पेन्ड्रा के द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया था।।।
जिसमे समाज के द्वारा स्थानीय राम मंदिर पुरानी बस्ती में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ नवीन चतुर्वेदी, शुभा चतुर्वेदी, डॉ लखनेश शर्मा, मोहन दत्त शर्मा, रामनिवास तिवारी, अंगेश्वर चतुर्वेदी, एवं वरिष्ठ जनों के द्वारा पूजा-अर्चना कर अभिषेक के साथ हवन, आरती किया गया।।।
वहीं ब्राह्मण समाज ने जय कारे लगाए। वहीं हम आपको बता दें कि भगवान परशुराम जी ने ब्राह्मण ऋषियों पर होने वाले अत्याचार का अंत किया था। इसलिए इस दिन भगवान परशुराम जी के साथ विष्णु जी की भी कृपा प्राप्त होती है।।।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से पवन त्रिपाठी, आदित्य पांडे, श्रीकांत चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, उज्जवल तिवारी, शिव शंकर तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, चंदन मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, सुरेश उपाध्याय, कुशल प्रसाद पांडे, अक्षय तिवारी, विकास शर्मा, स्वपनिल शर्मा, देवेंद्र अग्निहोत्री, संजय भीम्मु शर्मा, आनंद पाण्डेय, राजर्षी पाण्डेय, यश चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, आदि सहित बच्चे, विप्र समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भागीदारी निभाई थी।


_11zon%20(1).jpg)

0 Comments