अंतरराज्यीय पशु तस्करी पर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, एक और तस्कर को किया गिरफ्तार।।
मुख्य सरगना लखन साहू गिरफ्तार सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी का मास्टरमाइंड।।
पेंड्रा। अंतरराज्यीय पशु तस्करी पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही की है जहां पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र से तस्करी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। जहां इस अभियान में दिनांक 30 जुलाई 2025 को थाना मरवाही और साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम बरटोला रटगा में दबिश देकर अंतरराज्यीय पशु तस्करी से जुड़े दो आरोपियों दौलत राठौर एवं मन राखन सिंह मरावी को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 11 नग मवेशी और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया था।।।
इसी तरह से एक बार फिर से पुलिस ने मामले में कार्यवाही की है यह कार्यवाही दिनांक 01 अगस्त 2025 को मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की गई है। जहां अंतरराज्यीय गौवंश तस्करी के मुख्य सरगना लखन साहू, निवासी ग्राम गड़ही, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी लखन साहू पूर्व में भी पशु तस्करी से जुड़े एक प्रकरण में थाना पेंड्रा में तथा पशु तस्करी के विवाद में हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में थाना मरवाही में आरोपी रह चुका है।।
वहीं अब तक के अन्वेषण में यह पता चला है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय पशु तस्करी नेटवर्क के संचालन में आरोपी लखन साहू एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपी दौलत राठौर की केंद्रीय भूमिका रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लखन साहू को छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के संगठनात्मक अपराध एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। वहीं पूछताछ में लखन साहू ने जिले से (छत्तीसगढ़) तथा अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अन्य तस्करों और नेटवर्क की जानकारी दी है।।।
इस जानकारी के आधार पर मरवाही पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल (नोडल अधिकारी, गौवंश तस्करी) के मार्गदर्शन में गौवंश तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है।।




0 Comments