जिले के राइस मिल गोदाम में घुसा भालू, लोगों में दहशत का माहौल।।।
पेंड्रा। जिले के राइस मिल गोदाम में भालू घुस गया। जहां लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। फिलहाल वन विभाग लगातार नजर बनाए रखा हुआ है।।
दरअसल जिले के मरवाही वनमण्डल के मरवाही वन परिक्षेत्र के धनपुर में स्थित रिहायशी इलाके के राइस मिल गोदाम में अचानक भालू मिल के अंदर जाकर घुस गया था। जहां लोगों में हड़कंप मजा गया। जिसके बाद भालू घुसने की सूचना तुरंत मिल मालिक एवं लोगों के द्वारा वन विभाग को दी गई। जहां वन विभाग लगातार नजर बनाए रखा हुआ है।।


0 Comments