छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बना परेशानी का सबब।।।

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बना  परेशानी का सबब।।।

सड़क की खराब स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण छतौना और आमामुड़ा के बीच आए दिन जाम की स्थिति निर्मित।।।

जाम लगने से हो रही है लोगों को परेशानियां, लगभग 12 घंटे बाद फिर खुला जाम।।।

पेंड्रा। मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क की खराब स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण छतौना और आमामुड़ा के बीच आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।।।

एनएच-45 क्षेत्र के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री वाहन, मालवाहक वाहन और छोटे-बड़े वाहन मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क की बदहाली के चलते वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी से गुजरना पड़ रहा है, जिससे वाहनों की कतार लग जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है।।।

इस मार्ग पर चार से पांच जगहों पर पुलिया निर्माण कार्य के चलते सड़क को डायवर्ट किया गया है जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इन दिनों सबसे अधिक परेशानी छतौना और आमामुड़ा के बीच देखने को मिल रही है। यहां सड़क की स्थिति खराब होने के कारण भारी वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम में फंसने वाले यात्रियों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।।।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बारिश के दौरान सड़क की परेशानी और बढ़ गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता।।।

इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है। सड़क की बदहाल स्थिति और बार-बार लग रहे जाम को लेकर स्थानीय लोगों में जमकर नाराजगी है। लोगों ने संबंधित विभाग से एनएच-45 की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।।।

वहीं लोगों का कहना है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति जल्द सुधारी जानी चाहिए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और राहगीरों को राहत मिल सके। वहीं लोगों ने बताया कि लगभग मध्य रात्रि से जाम लगा हुआ था जो की 12 घंटे के बाद जाम खुल गया।।

Post a Comment

0 Comments