जिला संगीत एवं कला मंच के द्वारा आयोजित की गई बैठक, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।।।

जिला संगीत एवं कला मंच के द्वारा आयोजित की गई बैठक, सितंबर के कार्यक्रम होंगे अक्टूबर में।।

गुणवत्ता के लिए लिया गया फैसला साल में सिर्फ 3 से 4 होंगे बड़े आयोजन।।।।


पेंड्रा। जिले में जिला संगीत एवं कला मंच के द्वारा पेंड्रा में स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट में बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिया गया जैसे कि सितंबर माह में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही सितंबर माह में पड़ने वाले गायकों की पुण्यतिथि एवं जन्म तिथि के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को 10 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।। 

वही सदस्यों ने बताया कि इसका कारण है कि कार्यक्रम की गुणवत्ता और बेहतर हो इसके लिए कलाकारों को अभ्यास करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा और भविष्य में भी गुणवत्ता पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए साल में तीन या चार ही बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।।

उक्त बैठक में तीनों महानतम गायकों स्वर्गीय मुकेश जी, स्वर्गीय रफी साहब जी एवं स्वर्गीय किशोर कुमार जी एवं महानतम गायिका श्रीमती आशा भोंसले जी एवं स्वर कोकिला स्वर्गीय  लता मंगेशकर जी इन पांचों की स्मृति पर इनके पुण्यतिथि या जन्मजयंती में एक एक वृहद स्वरूप का कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर उपस्थित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच आपस में सहमति बनी है।।।।




पांच कार्यक्रम उक्त गायक एवं गायिकाओं की स्मृति में आयोजित होंगे बाकी लघु स्वरूप के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।।। वहीं परिस्थितियां समयकाल इत्यादि देखकर सर्वसम्मति से इन लघु स्वरूप के कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित होती रहेगी अतएव इस हेतु कोई भी घोषित तिथि नहीं जारी की गई है। वहीं बाकी छोटे कार्यक्रम अभ्यास के तौर पर चलते रहेंगे। साथ ही गाए जाने वाले गानों की संख्या को भी कम करने और कार्यक्रम की अवधि कम करने पर भी सहमति बनी है।।।

वहीं कुल मिलाकर कार्यक्रम गुणवत्ता युक्त हो इस पर ही पूरा फोकस रहेगा। वहीं इस बैठक के अवसर पर प्रमुख रूप से निर्माण जायसवाल, विनय सूर्यवानी, आदित्य पाण्डेय, मदन सोनी, मदन पाण्डेय, राकेश चतुर्वेदी, संतोष साहू, हीरा चंद जैन, अजीत दुबे , अमित शर्मा, दीपक कश्यप, पंकज मिश्रा, प्रमोद शर्मा, राजू विश्वकर्मा , प्रशांत कुशवाहा  नीरज जैन आदि  उपस्थित थे।।


Post a Comment

0 Comments