सीएम विष्णु देव साय ने गृहग्राम बगिया में बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी।।।
मुख्यमंत्री ने कहा अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है।।
जशपुर/पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया में अपने खेत में बैलों के साथ उतरकर हल चलाया और बियासी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि "आज हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठीं। मिट्टी की सौंधी सुगंध और खेतों की हरियाली के बीच बिताया यह समय मन को असीम सुकून और नई ऊर्जा से भर देता है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते खेती उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। "इसी माटी ने हमें श्रम का सम्मान, प्रकृति के साथ सामंजस्य और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी है।"
उन्होंने आगे कहा कि "छत्तीसगढ़ की माटी, हमारी समृद्ध कृषि परंपरा और हमारे मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव हृदय के सबसे करीब हैं।।।





0 Comments