आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली बिलासपुर रेंज के साइबर थानों की समीक्षा बैठक।।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली बिलासपुर रेंज के साइबर थानों की समीक्षा बैठक।।

साइबर शिकायतों के त्वरित निराकरण, फर्जी सिम पर एफआईआर और पीड़ितों को राशि वापसी के निर्देश।।।

बिलासपुर/पेंड्रा। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने रेंज कार्यालय के बैठक हॉल में साइबर अपराधों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के नोडल राजपत्रित अधिकारी एएसपी/डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी उपस्थित रहे।।।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली को पारदर्शी व त्वरित बनाना था। इसमें साइबर अपराधों एवं विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई।।।


इस बैठक के प्रमुख निर्णय।।।

1. साइबर पोर्टल एवं एफ आई आर की स्थिति।।

- साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं दर्ज एफआईआर की स्थिति पर चर्चा। लंबित प्रकरणों का बिना विलंब त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश।।।

- रेंज के सभी थानों के लिए साइबर पोर्टल पर 'डेली लॉगिन' अनिवार्य। पोर्टल पर प्राप्त शिकायत उसी दिन स्वीकार कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के आदेश।

2. फर्जी सिम एवं मूल खाता पर कार्रवाई।।

फर्जी/संदिग्ध सिम एक्टिवेट करने वाले पोस एजेंटों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त मूल खाता की सूची - बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर आदि - के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश।

3. पीड़ितों की राशि की त्वरित वापसी।।।

बैंकों द्वारा होल्ड राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने हेतु धारा 106 / कोर्ट ऑर्डर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।।।

15 दिन से अधिक पुराने पेंडिंग बैंक होल्ड केसेज पर तत्काल कार्यवाही। बैंक समन्वय के दौरान पुलिस अपने स्तर पर रिक्वेस्ट लंबित नहीं रखेगी।

4. डिजिटल संसाधनों की ब्लॉकिंग।।

ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस, व्हाट्सअप एवं टेलीग्राम अकाउंट्स को प्राथमिकता से ब्लॉक कराने के निर्देश। इसकी मासिक प्रगति रिपोर्ट उच्च कार्यालय भेजी जाएगी।।।

5. समन्वय पोर्टल एवं साइबर वालंटियर।।

- गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों का संपूर्ण ब्योरा, फिंगरप्रिंट व एफआईआर स्टेटस 'समन्वय पोर्टल' पर अपलोड करना अनिवार्य।

- पंजीकृत साइबर वालंटियर्स का सत्यापन जल्द पूरा कर जन-जागरूकता हेतु स्थानीय युवाओं को जोड़ा जाएगा।

वहीं आईजी का आधिकारियों को संदेश।।।।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा, "बैठक का मूल उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी व त्वरित बनाकर आधुनिक तकनीकी पुलिसिंग स्थापित करना है। सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि थानों में प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो और जनता को सीधा लाभ मिले।" उन्होंने सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी। वहीं इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा एवं रेंज साइबर थाना के प्रभारी तथा स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments