अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार।।।।
जहां गिरफ्तार आरोपियों में मिलेनियम ढाबा संचालक भी शामिल है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। इस सूचना के आधार पर साइबर सेल और थाना गौरेला पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए देवरगांव टेकामटोला में इको कार सीजी 12 बीसी 9212 को रोका गया था और तलाशी ली गई। जहां तलाशी के दौरान वाहन से कुल 187.020 लीटर मध्यप्रदेश ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की योजना थी।।।
वहीं गौरेला पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 34(2), 59(a) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने जिले में अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी।।।
1. इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
वहीं पुलिस ने तेज राम राठौर (पिता: स्व. पोषण लाल राठौर, उम्र: 45 वर्ष), निवासी ग्राम सिवनी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश, शैलेंद्र राठौर (पिता: मिसम राठौर, उम्र: 20 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश, प्रदीप राठौर (पिता: कमल सिंह राठौड़, उम्र: 19 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया ठाकुर दाई, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश, गौरव विश्वकर्मा (पिता: देव शरण विश्वकर्मा, उम्र: 35 वर्ष), निवासी मडना वार्ड न.13, मिलेनियम होटल, थाना गौरेला, को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
2. पुलिस ने आरोपियों से जब्त की संपत्ति।।
वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों से अवैध अंग्रेजी शराब 187.020 लीटर, वाहन ईको कार सीजी 12 बीसी 9212, मोबाइल हैंडसेट: 03 नग की जप्त किया गया है।।
3. कार्यवाही में इनकी रही अहम भूमिका।।
वहीं इस कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, हर्ष गहरवार तथा थाना गौरेला से सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे की अहम भूमिका रही थी।

_11zon%20(1).jpg)



0 Comments