लहू लुहान हालात में मिला शव, आखिर किसने किया ऐसा, जांच में जुटा विभाग।।
पेंड्रा (उज्जवल तिवारी)। जिले के मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में ग्रामीणों के द्वारा खून में लथपथ एक मवेशी का शव देखा गया। वहीं मवेशी के शरीर मे किसी बड़े अज्ञात जानवर के शिकार के निशान भी मिले है घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी है हालांकि अब तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि किस जंगली जानवर के द्वारा मवेशी को शिकार बनाया गया है। वही इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।।
दरअसल पूरा मामला मरवाही वन मंडल के पेंड्रा परिक्षेत्र स्थित पीपलामार गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के ही रहने वाले चन्द्रभान सिंह के बाड़ी में एक मवेशी का खून में लथपथ शव मिला। शव में किसी अज्ञात जंगली जानवर के द्वारा शिकार किये जाने का निशान मिला है पर वह अज्ञात जानवर कौन सा है यह स्पष्ट नही है।।।
वही मृत मवेशी के शरीर मे कई बड़े जख्म भी देखने को मिले है। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा वन परिक्षेत्र की वन विभाग की टीम मौके पर पहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।।हालांकि अब तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि किस जंगली जानवर के द्वारा मवेशी को अपना शिकार बनाया है।।।
ग्रामीणों की माने तो रात में जरूर ग्रामीणों के द्वारा कुत्तो के तेज तेज से भोकने की आवाज़ सुनाई दे रही थी,,और सुबह यह घटना की जानकारी उन्हें मिली है। साथ ही घटना स्थल के आसपास से कुछ ऐसे निशान भी वन विभाग को मिले है जिसमें किसी जानवर के पंजों के नाखून के निशान भी मिले फिलहाल वन विभाग सभी निशानों के सेम्पल लेकर जंगली जानवर की पहचान करने की बात कह रही है साथ ही गांव में मुनादी और कैमरे लगाकर भी जानवर की शिनाख्त करने की बात कही है। फिलहाल गांव में इस तरह से मवेशी के शिकार किये जाने से ग्रामीण काफी दहशत में है और उन्हें खुद के साथ उनके मवेशियों की भी चिंता सता रही है।।

_11zon%20(1).jpg)


0 Comments