अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।।

विश्व हिंदू परिषद संस्कार केंद्र के बालको के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।।

पेंड्रा (उज्जवल तिवारी)। अंतरराष्ट्रीय दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाईयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के  रूप में मनाया जाता हैं।।

विश्व हिंदू परिषद के बाल संस्कार केंद्र के बालको द्वारा वरिष्ठ माताओं का चंदन तिलक लगाकर कर पुष्प गुच्छ एवं गमछा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। 

जिसमें मुख्य रूप से समस्त दुर्गा वाहिनी ने माताओं को माँ दुर्गा का स्वरूप बताकर उन्हें अपने जीवन का आधार बताया। वहीं इस आयोजन को शिव मंदीर प्रांगण एवं दुर्गा सरोवर में किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विशेष रूप से दुर्गा वाहिनी कुसुम, महिमा, अंशु, दिशा, यशोदा, तनु, विमला,आँचल, किरण ,करुणा, रुक्मणि, कुसुम, सविता,रोहणी, बसंती, रूबी, मीरा एवं प्रिया त्रिवेदी उपस्थित रहे।।।।

Post a Comment

0 Comments