नगर पालिका एवं नगर पंचायत में हुआ उपाध्यक्ष का चुनाव।।,

नगर पालिका में हुआ उपाध्यक्ष का चुनाव, बीजेपी में लहराया परचम।।

जिले के मरवाही में हुए पहली बार हुए नगर पंचायत में कांग्रेस ने लहराया परचम।।

पेंड्रा (उज्जवल तिवारी)। जिले में नगर पालिका एवं नगर पंचायत का चुनाव हुआ। जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर परचम लहराया है। तो वहीं दूसरी ओर पहली बार नगर पंचायत में हुए उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ने बीजेपी के प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है।।

दरअसल जिले के पेंड्रा में पहली बार नगर पालिका बनने के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शरद गुप्ता को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। साथ ही कांग्रेस ने पारस चौधरी को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। जहां भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शरद गुप्ता को 11 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी पारस चौधरी को 5 वोट मिला था।।। 

जहां बीजेपी के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शरद गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस चौधरी को 5 वोट से परास्त करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष बन गए हैं। वही भाजपा के नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि पेंड्रा के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।। साथ ही नगर के रुके हुए कार्य जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, बायपास सड़क का निर्माण जैसे विभिन्न कार्य करवाने में प्रयास करूंगा।।

वहीं दूसरी ओर जिले के पहली बार नगर पंचायत बनने के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। जिसमें मरवाही के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललित पवार ने विजयी हासिल हुए है। वही हम आपको बता दे की इस नगर पंचायत मरवाही में हुए उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में कांग्रेस व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 8-8 मत बराबर मिले हुए थे। जिसके बाद छोटी बच्ची से चिट निकलवाकर कराया गया टॉस कराया गया था, जिसमें टॉस में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललित पवार विजयी हासिल किया।।।

Post a Comment

0 Comments