आई.एम.ए शाखा जिला एवं अपोलो हास्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का किया गया आयोजन।।

आई.एम.ए शाखा जिला एवं अपोलो हास्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का किया गया आयोजन।।

पेंड्रा। जिला चिकित्सालय में आई.एम.ए शाखा जिला जी.पी.एम एवं अपोलो हास्पिटल बिलासपुर के संयुक्त त्वाधान मे बेसिक लाईफ सर्पोट (जीवन रक्षक प्रक्रिया) का कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें अपोलो हास्पिटल से आये वरीष्ठ आपतकालिन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. ए.बी.भट्टाचार्य एवं उनकी टीम के द्वारा व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया था।।।

वहीं आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक प्रक्रिया कौशल से मरीजो की जान कैसी बचाई जा सकती है का विस्तृत व्याख्यान दिया गया एवं मानव पुतले के जरिए सांस व हृदय को कैसे नियत्रित कर सकते है कि जानकारी दी गई थी। साथ ही इसके साथ ही आपोलो हास्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कोसले द्वारा सत्त चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से हृदय में असामान्य रक्त प्रवाह एवं अन्य हृदय रोग संबधित समस्याओं में तत्काल उपचार की आवश्यकता विषयक पर विस्तृत जानकारी दी गई थी।।।

वहीं इस संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर डॉ. रामेश्वर शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. देवेन्द्र सिंह पैकरा सिविल सर्जन, डॉ. हेमंत तंवर अध्यक्ष आई.एम.एम शाखा जी.पी.एम, डॉ. अभिमन्यु सिंह सचिव आई.एम.एम शाखा जी.पी.एम, डॉ. के.बी. सिंह पैथोलाजिस्ट, डॉ. एम.एस.मार्को मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. भरत त्रिपाठी एवं डॉ. अनिस ताम्रकार शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुषमा विश्वास एवं डॉ. अम्बरीन सबा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सीमांत राय आर.एम.ओ., डॉ. विपिन भारद्वाज चिकित्सा अधिकारी, के साथ अन्य चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ कार्यशाला में उपस्थित रहें। 

Post a Comment

0 Comments