जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के द्वारा स्वर्गीय मोहम्मद रफी के जन्म दिवस के अवसर पर रफी की यादें का किया गया आयोजन।

जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के द्वारा स्वर्गीय मोहम्मद रफी के जन्म दिवस के अवसर पर रफी की यादें का किया गया आयोजन।।।

प्रसिद्ध सुर सम्राट मोहम्मद रफी के गानों की सुरमई शाम रफी की यादें कार्यक्रम आयोजित।।

रफी की यादें के अवसर पर गायकों ने जिले के गीत संगीत प्रेमियों ने दी प्रस्तुति।।

पेण्ड्रा। जिला कला एवं संरक्षण मंच के द्वारा सुर सम्राट मोहम्मद रफी साहब के जन्म जयंती के अवसर पर पेण्ड्रा में गीतों की "सुरमई शाम" का आयोजन किया गया था। जिसमें मोहम्मद रफी जी के मधुर गीतों की प्रस्तुति गीत संगीत प्रेमियों ने दी। साथ ही एकल तथा युगल गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाओं को अपनी गायकी प्रस्तुत करने का मंच मिला था। वहीं कार्यक्रम के अतिथियों ने भी मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई।। 


कार्यक्रम में पेंड्रा, गौरेला, मरवाही जिले के स्थानीय गायकों ने मोहम्मद रफी के प्रसिद्ध गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमई बना दिया था। वहीं हम आपको बता दें कि, कई वर्षों बाद पेण्ड्रा क्षेत्र में गीत संगीत के दौर की पुनः शुरुआत विगत चार माह पहले से हुई है। गीत संगीत की विरासत को सहेजते हुए जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।।।

कार्यक्रम में गीतों की प्रस्तुति देने वालों में जिला कला एवं संरक्षण मंच के अध्यक्ष निर्माण जायसवाल, डॉ देवेंद्र पैकरा, संजय शर्मा, कुंज बिहारी तिवारी, संतोष सिंह, सोनिया रोहणी, पूजा केशरवानी, शैल गुप्ता, जय सोनी फुक्कु, विनय सूर्यवानी, प्रशांत कुशवाहा, अजीत दुबे, सत्यनारायण जायसवाल, आशुतोष तिवारी, समीर खान, अमित शर्मा, प्रतीक गुप्ता, राजू विश्वकर्मा, जगत कुमार, प्रतीक गुप्ता, दीपक तिवारी, एहतेशाम सिद्दीकी (सैफ), कीर्ति खुसरो, प्रमोद शर्मा, नीरज जैन, ने मधुर गीतों की प्रस्तुति से शमा बांधा था।।

इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ना केवल महान कलाकारों को श्रद्धांजलि है बल्कि उनकी यादों को संजोने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं को जोड़ने और संस्कृति को जीवंत रखने का सबसे सशक्त माध्यम है।।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से राकेश जालान, इकबाल सिंह, आदित्य पांडेय, राकेश चतुर्वेदी, आदित्य पाण्डेय, नीरज जैन, अंबिका शर्मा, अखिलेश नामदेव, शरद अग्रवाल, सत्यनारायण जायसवाल, उज्जवल तिवारी, दीपक कश्यप, प्रशांत कुशवाहा, जन्मेजय सिंह राणा, संतोष साहू, संतोष तिवारी, रामनिवास तिवारी, मदन पांडे, ओम प्रकाश बंका, प्रशांत श्रीवास, विक्रांत सिंह ठाकुर, विवेक जायसवाल, मनीष श्रीवास, अरुण तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहित से पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे थे।।।।

Post a Comment

0 Comments