जिले में वॉयस ऑफ जीपीएम सीजन 2 का मेगा फाइनल 4 जनवरी को असेंबली हॉल पेण्ड्रा में कल, ऑडिशन से गायन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं प्रतिभागी।।
कर्मचारी प्रतिभा मंच के आयोजन में जीपीएम जिले के कर्मचारी अधिकारी देंगे प्रस्तुति।।।
पेण्ड्रा। कर्मचारी प्रतिभा मंच के द्वारा जीपीएम जिले के कर्मचारियों के लिए वॉइस ऑफ जीपीएम सीजन - 2 का आयोजन 4 जनवरी, रविवार को असेंबली हाल, मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल पेण्ड्रा में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए ऑडिशन के माध्यम से गायन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए 30 कर्मचारियों अधिकारियों को चयनित किया गया।
वहीं हम आपको बता दें कि कर्मचारी प्रतिभा मंच ने जीपीएम जिले के कर्मचारियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए पिछले वर्ष की भांति ही नए वर्ष में कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पंजीयन कराया था। जिनका चयन ऑडिशन के माध्यम से गीत, संगीत एवं साहित्य के जानकार निर्णायक मंडल के द्वारा स्वर परीक्षण एवं काव्य पाठ की प्रस्तुति के आधार पर किया गया था।।
कर्मचारी प्रतिभा मंच के संयोजक पीयूष गुप्ता ने बताया कि, वॉइस ऑफ जीपीएम सीजन - 2 के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मंच के सभी सदस्य अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर तैयारी में जुटे हुए हैं। कर्मचारी प्रतिभा मंच के सभी सदस्यों ने जिले के अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अपील किया है।।
ये सभी मेगा फाइनल में गायन एवं काव्य की मेगा फाइनल के मंच पर गायन एवं काव्य पाठ की प्रस्तुति जिन प्रतिभागियों के द्वारा दिया जाएगा, उनमें से डॉ. सुभद्रा पैकरा, एपीओ कीर्ति कुशरो, बीपीएम सतीश सोनी, विनोद कुमार रैदास, अंबुज मिश्रा, नीलू श्रीवास, अभिषेक शर्मा, रमेश कुमार जायसवाल, सूरज चौहान, पूनम कुशवाहा, स्नेह लता राजपूत, प्रमोद कश्यप, देवेंद्र कुमार जीवतोड़े, रमेश कुमार श्याम, भारती जायसवाल, देवी सिंह, टीडी गोयल, साजन पाठक, सिद्धार्थ गुप्ता, प्रमोद नाग, संतोष प्रजापति, पारस सिंह, दीपक तिवारी, सत्यपाल जायसवाल, नैंसी केशरवानी, दिनेश गुर्जर, मनीष जांगड़े, प्यारेलाल पुरी, राजकुमारी सोनी एवं नारायण सिंह कुशराम शामिल हैं।




0 Comments