कर्मचारी प्रतिभा मंच ने जिले के कर्मचारी अधिकारी के लिए किया था आयोजन, वॉयस ऑफ जीपीएम सीजन 2 के ये बने विजेता।।

कर्मचारी प्रतिभा मंच ने जिले के कर्मचारी अधिकारी के लिए किया था आयोजन।।

वॉयस ऑफ जीपीएम सीजन 2 के विजेता बने संगीत शिक्षक साजन पाठक, द्वितीय मरवाही के दीपक तिवारी और तृतीय स्थान पर रहे जिला पंचायत के एपीओ कीर्ति कुशरो।।

पेण्ड्रा। कर्मचारी प्रतिभा मंच के द्वारा पेंड्रा जिले के कर्मचारियों के लिए वॉइस ऑफ जीपीएम सीजन - 2 का आयोजन पेण्ड्रा में किया गया था। वहीं मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश दुबे, राकेश जालान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है, जिससे कि प्रतिभाओं में और अधिक निखार आता है। उन्होंने कर्मचारी प्रतिभा मंच के प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में गायकों ने अपनी गायकी के साथ ही शास्त्रीय संगीत से भी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।।।


इसमें भाग लेने के लिए ऑडिशन के माध्यम से गायन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए 30 कर्मचारियों अधिकारियों को चयनित किया गया था। वॉइस ऑफ जीपीएम सीजन - 2 के गायन में जीपीएम जिले के डीएवी स्कूल सारबहरा पेण्ड्रारोड के संगीत शिक्षक साजन पाठक सरताज बने। वहीं द्वितीय मरवाही के दीपक तिवारी और तृतीय स्थान पर जिला पंचायत के एपीओ कीर्ति कुशरो रहे। वहीं काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर नारायण सिंह कुशराम और द्वितीय स्थान राजकुमारी सोनी को मिला था।।

प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का जज की कमेटी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के संगीत के प्रोफेसर डॉ. अभय दुबे, डीएवी स्कूल कुड़कई पेण्ड्रा के संगीत शिक्षक नीरज चौधरी, वरिष्ठ संगीतज्ञ उषा पवार ने आंकलन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन किया। समस्त प्रतिभागियों को नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया।।


बता दें कि कर्मचारी प्रतिभा मंच ने जीपीएम जिले के कर्मचारियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए पिछले वर्ष की भांति ही नए वर्ष में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पंजीयन कराया था। जिनमें से कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए ऑडिशन के माध्यम से गीत, संगीत एवं साहित्य के जानकार निर्णायक मंडल के द्वारा स्वर परीक्षण एवं काव्य पाठ की प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया था।।


वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूरन छाबरिया, लालजी यादव, डॉ. देवेन्द्र पैकरा, हर्ष छाबरिया, रितेश फरमानिया, पंकज तिवारी, नीरज जैन, शरद अग्रवाल, उज्जवल तिवारी, डॉ. संजय शर्मा, सत्यजीत कंवर,  सत्यनारायण जायसवाल, राजेंद्र वासुदेव, निर्माण जायसवाल, प्रशांत श्रीवास, अवनीश पांडे, डॉ. योगेश तिवारी, प्रशांत कुशवाहा, संजय जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।।।


वहीं कर्मचारी प्रतिभा मंच जिला जीपीएम के इन सदस्यों ने किया आयोजन समिति में कर्मचारी प्रतिभा मंच जिला जीपीएम के संयोजक पीयूष गुप्ता, सचिन तिवारी, अजय चौधरी, ओम प्रकाश सोनवानी, राजकुमार पटेल, बलराम तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, दिनेश राठौर, संजय सोनी, अमिताभ चटर्जी, राकेश चौधरी, परसराम चौधरी, यज्ञ नारायण शर्मा, छोटेलाल बनवासी, महेंद्र मिश्रा, राजेश चौधरी, विश्वनाथ सोनी, बजरंग कश्यप, विश्वास केशरवानी रंजीत राठौर, किरण सिंह, अर्चना गुप्ता, जबीना खान एवं लता गोयल शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments