पीएटी/पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 2 अप्रैल से आवेदन शुरू।।

पीएटी/पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 2 अप्रैल से आवेदन शुरू।।


पेंड्रा। पीएटी/पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें 2 अप्रैल से आवेदन शुरू किया गया है। वहीं महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय के अनुसंधान केंद्र प्रमुख डॉ. नारायण साहू ने बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग और महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के अनुमोदन के बाद शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए पीएटी/पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।।।

जिसमें ऑनलाइन आवेदन शुरू 02-04-2026 (गुरुवार), आवेदन की अंतिम तिथि 27-04-2026 (सोमवार) शाम 5:00 बजे तक, त्रुटि सुधार, 28-04-2026 से 30-04-2026 शाम 5:00 बजे तक, एडमिट कार्ड जारी 15-06-2026 (सोमवार), परीक्षा तिथि 21-06-2026 (रविवार), परीक्षा समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक, परीक्षा केंद्र 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा।। 

वहीं परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी परीक्षार्थियों की फीस राज्य सरकार के नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी जिससे भुगतान किया गया था। वहीं पूरी जानकारी व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments