जिले में अवैध सट्टा (जुआ) खिलाते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल एवं नगदी जप्त।।
पेंड्रा। जिले में अवैध सट्टा, जुआ खिलाते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पुलिस ने आरोपीयो से मोबाइल एवं नगदी जप्त किया गया है। दरअसल जिले के थाना मरवाही क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार गुप्ता, संचालक कपिल जनरल स्टोर, अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट के द्वारा “सट्टा-पट्टी” (अंकों के आधार पर जुआ) लिखकर लोगों से रुपए लेकर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है।।।
जहां पुलिस टीम के द्वारा कपिल जनरल स्टोर, मरवाही में रेड की कार्यवाही की गई, जहां आरोपी सतीश कुमार गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी लोहारी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप चैट में सट्टा-पट्टी लिखते एवं रुपए का लेन-देन करते हुए पाया गया। जहां पुलिस को मौके पर आरोपी के कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन दो आईएमईआई सहित, एक सट्टा-पट्टी लिखी पर्ची, नगदी रकम ₹1180/- को जप्त किया गया था।।।
वहीं पूछताछ में आरोपी के द्वारा व्हाट्सएप एवं पेन-पर्ची के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया। जिस पर इस संबंध में पुलिस ने थाना मरवाही के द्वारा धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।।।
वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।। इस कार्यवाही में अहम भूमिका के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही राजेश देवांगन, थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, सहित साइबर सेल एवं थाना मरवाही की रही थी।।




0 Comments