बीईओ कि शिकायत निकली फर्जी, सहायक शिक्षक का नाम आया सामने, सहायक शिक्षक ने कहा फसाया जा रहा है मुझे।।
पेड्रा। जिले में बीते दिनों एक मामला काफ़ी चर्चा का विषय बना हुआ था कि जिसमें एक सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम सिंद्राम के नाम से ज़िला शिक्षा अधिकारी को शिकायत कि गई है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी गौरेला डॉ संजीव कुमार शुक्ला के द्वारा जीपीएफ एवं अन्य राशि के बदले सेवानिवृत्त शिक्षक से मोटी रकम रिश्वत के रूप मे वसूल कि गई है, एवं शिकायत पत्र कि पावती को कुछ वेब न्यूज़ मे प्रसारित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ संजीव कुमार शुक्ला को बदनाम किया जा रहा था।।।
वहीं ज़ब यह जानकारी सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम सिंद्राम को हुई तो उन्होंने डॉ संजीव शुक्ला से संपर्क एवं शपथ पत्र बनवा कर बताया गया है कि उनके द्वारा इस तरह का कोई आरोप या शिकायत नही किया गया है। बल्कि गौरेला के सहायक शिक्षक अमिताभ चटर्जी के द्वारा लेटर टाइप करवाकर इस कार्य को अंजाम दिया गया है।।।
वहीं परसराम सिंद्राम के द्वारा इस संबंध मे बकायदा हलफनामा भी प्रस्तुत किया गया है कि उनके नाम से सहायक शिक्षक के द्वारा षड़यंत्र के तहत बीईओ गौरेला कि छवि धूमिल कि गई है। वहीं सहायक शिक्षक अमिताभ चटर्जी से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि इसमें सेवानिवृत्ति शिक्षक के द्वारा बेफिजूल का नाम लिया जा रहा है। जबकि मेरे द्वारा किसी भी तरह से कोई चर्चा नहीं किया गया है। मुझे इस पर फसाया जा रहा है।। वहीं इस संबंध मे बीईओ श्री शुक्ला से बातचीत करने पर बीईओ ने कहा है कि सहायक शिक्षक पर नोटिश जारी किया जायेगा। एवं कानूनी कार्यवाही करने कि बात कही गई है।।




0 Comments