अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का जिला कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।।।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का जिला कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न।।।

पेंड्रा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पेंड्रा स्थित असेंबली हॉल में रामावतार अग्रवाल, सीताराम महलवाला, भोला राम मित्तल, सुभाष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गोविंदसहाय अग्रवाल, प्रमोद गोयल, फकीर चंद अग्रवाल, धरमप्रकाश सातूवाला, गुलाबचंद महलवाला, राजेश कुमार गर्ग, मनोज अग्रवाल (यादू भैया), श्रीमती सरिता केडिया, श्रीमती संतोष महलवाला, ओम प्रकाश बंका की उपस्थिति में रखा गया था।।।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामावतार अग्रवाल ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी और समाज सेवा तथा संगठन विस्तार का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव समाज कल्याण, व्यापारिक हितों की रक्षा और पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने हेतु प्रयास करने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का आह्वान किया गया।।।

वहीं जिलाध्यक्ष सीताराम महलवाला एवं अन्य प्रांतीय वक्ताओं ने भी संगठन की भावी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अग्र समाज की सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने की बात कही गई थी।।।

कार्यक्रम के समापन में दीपक गोयल ने आभार प्रदर्शन ज्ञापित किया। वहीं ​समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अजय सुल्तानिया, सचिव राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्ष गोयल, मंत्री प्रमोद मित्तल, जगदंबा प्रसाद मित्तल, विकास महलवाला, अतुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल  को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे थे।।

Post a Comment

0 Comments