उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नव निर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन पेण्ड्रारोड का वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण।।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नव निर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन पेण्ड्रारोड का वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण।।

आधुनिक न्यायिक अधोसंरचना से वनांचल क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगा त्वरित, सुगम एवं पारदर्शी न्याय।।

पेंड्रा। न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से नव निर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन, पेण्ड्रारोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं बिलासपुर जिले के पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल, प्रथम न्यायाधीश अरविंद कुमार, न्यायाधीश महेश बाबू, न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी सीमा जगदल्ला, कलेक्टर विजय कुमार दयाराम, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार रावटे, रजनीश तिवारी, अमित बैक, मुकेश दुबे, राकेश जालान की उपस्थिति में संपन्न हुआ था।।।।।।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कहा कि राज्य में न्यायिक अधोसंरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। पेण्ड्रारोड में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण से न्यायिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।।।



वहीं मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं एवं आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह न्यायालय भवन विशेष रूप से वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी, सहज एवं सुगम न्याय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।।।।

उन्होंने कहा कि न्यायिक अधोसंरचना के विकास का कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे न्याय तक आमजन की पहुँच और अधिक सुलभ हो सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने बिलासपुर जिले के बिल्हा में निर्मित नवीन न्यायालय भवन का भौतिक रूप से उपस्थित होकर लोकार्पण कर अवलोकन किया है तथा शीघ्र ही पेण्ड्रारोड स्थित नव निर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन का भी भ्रमण करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ता संघ एवं क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।।।

वहीं अधिवक्ताओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पेण्ड्रा की न्यायिक व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया। नए भवन में आधुनिक सुविधाएं, वादकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था और बेहतर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं प्रथम न्यायाधीश अरविंद कुमार के द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया।।।।

समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और न्यायालय भवन की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई। समारोह के दौरान अतिथियों ने नव निर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन का अवलोकन करते हुए इसकी आधुनिक संरचना एवं सुविधाओं की सराहना की।।।

वहीं हरजीत सिंह कुकरेजा, गुलाब अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पवन त्रिपाठी, कौशल सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, प्रशांत गुप्ता, विनय जैन, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र गुप्ता, अयोध्या मिश्रा, मोहम्मद जमील अहमद, नारायण नामदेव, संतोष साहू, शीतला तिवारी, राम विशाल राठौर, अतुल कुमार तिवारी, रमेश कुमार शर्मा, आशीष बंसल, प्रदीप सिंह राजपूत, श्रीमती शैल नामदेव, अयोध्या पटेल, मथुरा राठौर, आर आर सिंह, कैलाश कुमार राठौर, शिरीष दुबे, विनय पांडे, निसार अहमद, अरुण कुमार गुप्ता, जन्मेजय तिवारी, दीपक कुमार सोनी, पवन कुमार मिश्रा, अरुण शर्मा, राजाराम केवट

दीवान सिंह राठौर, मोबिन अहमद खान, आर बी राठौर, निशार अहमद, लखन तिवारी, संजय गुप्ता, रमेश यादव, पुष्पेंद्र वैश्य, शीतला तिवारी, अनुराग गुप्ता, लकी गुप्ता, अरूण गुप्ता, राज्य रतन सिंह, अजय गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा, उषा नामदेव, सुचेन्द्र तिवारी, सुरेश नामदेव, अशोक दुबे, ओंकार सिंह राठौर, कृष्ण विनोद सोनी, महेश राठौर, कपूर सिंह राठौर, मिठाईलाल कश्यप, हरीशंकर जायसवाल, शिरीष दुबे, रविदास पुरी, सुजीत श्रीवास, अशोक राठौर, रमेश शर्मा, अब्दुल खुर्शीद, धमेन्द्र सोनकर, शंकर चौधरी, सुरेश जायसवाल, महेश तिवारी, भागवत राठौर, 

आशीष तिवारी, दिलीप साहू, लक्ष्मण टांडिया, अशोक मिश्रा, सुधीर नामदेव, मनीष केशरी, अंजनी मिश्रा, श्रीमति मयूरा राठौर, रेवालाल राठौर, रीतेश गुप्ता, योगेश भोशले, श्रीमति संगीता सराफ, फिराजे खान, गंगा राठौर, अजय श्रीवास्तव, निरंजन भानू, नूतन राठौर, अशोक सोनी, अब्दुल रसीद, सुधीर श्रीवास, निवेदिता गुप्ता, राम कुमार राठौर, दीपक सोनी, खेमचंद प्रजापति, भीषम राठौर, चरन कुल्हरिया, अमीनुद्दीन अहमद, संदीप पोर्ते, रेखा केशरवानी, शैलेन्द्र राठौर, रविशंकर गुप्ता, भारत सिंह मरावी, सैफ अहमद, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments