कल्चुरी कलार समाज का किया गया गठन, संदीप बने समाज के जिलाध्यक्ष, समाज को बढ़ाने में जोर।।।
पेंड्रा। जिले में कल्चुरी कलार समाज के द्वारा बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें कलार समाज के सदस्य के द्वारा सर्वसम्मति से नगरपालिका गौरेला के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू) को अध्यक्ष चुना गया था। वहीं उपाध्यक्ष मरवाही के वरिष्ठ डॉ शिव प्रताप राय, पेंड्रा के डॉ प्रवीण राय, सचिव निकेश राय, कोषाध्यक्ष पेंड्रा के राय पेट्रोल पंप के संचालक भारत कुमार राय, सहसचिव मरवाही के विनोद राय, पेंड्रा के अजय राय को जिम्मेदारी दी गई है।।।
वहीं कार्यकारणी सदस्य कोटमी से मुकेश जयसवाल, प्रदीप जयसवाल पांडे, मनीष जयसवाल गौरेला, अजीत जायसवाल को चुना गया है। नव नियुक्त अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने समाज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही समाज के भवन हेतु जमीन चिन्हांकित कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।।
वहीं सामाजिक बंधुओं के प्रत्येक परिवार के द्वारा जिला में वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा, साथ ही समाज के धरोहर, समाज के मार्गदर्शक बुजुर्गों हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन निर्माण जायसवाल के द्वारा किया गया।।।
इस कार्यक्रम में संरक्षक एवं आजीवन सदस्य जमुना जायसवाल, गौरेला विजय राय, पेंड्रा श्रीमती अरुणा गणेश जयसवाल, मेदुका अजय जायसवाल, मरवाही रविन्द्र राय, बरगवां प्रकाश राय, पेंड्रा विवेक जयसवाल, निमधा बृजभूषण जायसवाल, गौरेला अशोक जायसवाल, निमधा हुबलाल जयसवाल, दौलत राय गाया, हुब लाल जायसवाल, जनपद सदस्य सारबहरा संजय जायसवाल, कुम्हारी संतोष राय, पार्षद गणेश जायसवाल पेंड्रा को मनोनीत किया गया है।।




0 Comments