जीपीएम टैलेंट हंट फाउंडेशन की ऐतिहासिक पहल: वीर जवानों के सामने गाने का मिलेगा मौका।।।
पेंड्रा। जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से जीपीएम टैलेंट हंट फाउंडेशन ने जिले के इतिहास का सबसे बड़ा और सम्मानजनक आयोजन की घोषणा की है। फाउंडेशन का मकसद जिले के कोने-कोने में छुपे सुरों के सरताजों को पहचान दिलाना और अपनी गायकी से देश के वीर जवानों को सलाम करना है।।।
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के द्वारा आयोजित ऑडिशन में चयनित सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को 15 अगस्त की भव्य शाम को असेंबली हॉल, पेंड्रा में होने वाले "वीर सैनिक सम्मान समारोह" के मुख्य मंच परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में देश के वीर जवान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। चयनित कलाकारों को उनके सामने लाइव गायन कर जीपीएम की माटी का नाम रोशन करने का गौरव प्राप्त होगा।।।
वहीं आयोजकों के अनुसार यह कोई आम गायन प्रतियोगिता नहीं है। ऑडिशन में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। बच्चे, युवा, माताएं-बहनें और बुजुर्ग सभी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में नियम में एंट्री बिल्कुल मुफ्त है, कोई फीस नहीं, कोई फॉर्म भरने का झंझट नहीं, प्रतिभागियों को अपनी पसंद का कोई भी एक देशभक्ति गीत तैयार करना होगा। जैसे - तेरी मिट्टी, संदेशे आते हैं, ऐ मेरे वतन के लोगों।।।
वहीं ऑडिशन का विवरण तारीख 9 अगस्त 2026, रविवार, समय दोपहर 2:00 बजे से, स्थान गुरु मंत्रा हाई स्कूल, ग्राम-अमरपुर, पेंड्रा शहर (GPM) रखा गया है।।
वहीं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें शारदा चरण पसारी 9755878965, श्रीकांत चतुर्वेदी, 9425898280, योगेश तिवारी 7974894305, पीयूष गुप्ता 8718808860, अवनीश पांडे 9039343838 कर सकते हैं, वहीं आयोजकों ने जिले के सभी भाइयों और बहनों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाएं और अपनी आवाज़ को देश के वीरों की शान में गूँजाएं।।।





0 Comments