निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 बना मुसीबत, लगातार जाम से जूझ रहे यात्री, ट्रक खराब हो जाने से लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम।।

निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 बना मुसीबत, लगातार जाम से जूझ रहे यात्री, ट्रक खराब हो जाने से लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम।।

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश के रतनपुर को पेंड्रा और जबलपुर से जोड़ने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 45 इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम जनता के साथ-साथ मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढों और कीचड़ के कारण छोटे-बड़े वाहनों की रफ्तार थम जा रही है।।।

कई बार वाहनों के बीच में ही खराब हो जाने से स्थिति और बिगड़ जाती है और घंटों तक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं जिले के पेंड्रा रतनपुर बिलासपुर के मुख्य मार्ग पर स्थित कारिआम के पास स्थित छितादाह में ट्रक खराब हो जाने की वजह से दोनों ओर कई किलो मीटर तक जाम लगा हुआ है जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।।।



एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी हो रहे हैं प्रभावित।।

सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है। जाम में फंसने के कारण एंबुलेंस को भी घंटों रुकना पड़ रहा है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। यात्रियों का कहना है कि कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी 2-3 घंटे लग जा रहे हैं।।।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है और बरसात में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। डायवर्जन और मरम्मत के नाम पर भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं प्रशासन से मांग की जा रही है कि नेशनल हाईवे-45 पर तत्काल अस्थायी मरम्मत कराकर यातायात सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता और मरीजों को राहत मिल सके।।।

Post a Comment

0 Comments