बाइक सवार युवक को पीछे से दूसरी बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक अनियत्रित होकर सड़क किनारे गिरा।।
हादसे में युवक की मौके पर मौत, मृतक की पहचान रमन सिंह राजपूत, निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी, कोटमी चौकी पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी।।
पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र की कोटमी चौकी अंतर्गत कोटमी रेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान मूढ़ापारा अंधियारखोर निवासी रमन राजपूत के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।। जानकारी के अनुसार रमन राजपूत अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था।।।
इसी दौरान कोटमी रेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसकी हालत बेहद नाजुक थी। बताया जा रहा है कि गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।।।
घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी परिजनो को दे दी है।। वहीं हादसे में शामिल अज्ञात बाइक और उसके चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।।।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पहचान और तलाश के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रही है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।।।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हादसा किस परिस्थितियों में हुआ और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कैसे होगी, इसे लेकर पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।।





0 Comments